साई तुझे मिलने का चलने का बहाना है

                                                                                                           मागे
साई तुझे मिलने का, चलने का बहाना है ।
बाबा तुझे मिलने का, चलने का बहाना है ।
ये दुनिया वाले क्या जाने, हम तेरे दिवाने है ।। धृ ।।
फुलों में देखा तुझे, कलियो में पाया हैं ।
फुलों और गुलशन में, साई तेरा बसेरा हैं ।। १ ।।
सूरज में देखा तुझे, चंदा में पाया हैं ।
तारो और सितारो में, साई तेरा गुजारा हैं ।। २ ।।
अमिरो में देखा तुझे, तो गरिबो मे पाया हैं ।
सुख और दुःख में, साई तेरा सहारा हैं ।। ३ ।।
भक्तो में देखा तुझे भक्ती में पाया हैं ।
श्रद्धा सबुरी मे साई तेरा संदेशा हैं ।। ४ ।।

No comments:

Post a Comment